गुरिल्लाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के कार्यकर्ता अनिल भट्ट ने पौड़ी और टिहरी जनपद में सड़कों के रख-रखाव हेतु रखे जाने वाले मेट बेलदारों की नियुक्ति में गुरिल्लाओं की उपेक्षा करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल तथा पौड़ी गढ़वाल को पत्र लिखा है। कहा कि दोनों जिलों में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंडों द्वारा आउटसोर्स के माध्यम से सड़कों के रख रखाव हेतु रखे जाने वाले मेट बेलदारों की नियुक्ति पर रोष व्यक्त करते हुए शासनादेश के अनुरूप सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने खंडों में गुरिल्लाओं की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो संगठन द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर कार्यालय प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *