गाइड लाइन जारी नहीं होने पर नाराजगी

Spread the love

बागेश्वर। बागेश्वर डिग्री कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिलने के बाद भी गाइड लाइन जारी नहीं होने पर छात्रों ने नाराजगी जताई है। प्राचार्य के माध्मय से सोबन सिंह जीना के कुलपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र संघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार के नेतृत्व में छात्र सोमवार को डिग्री कॉलेज में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन प्राचार्य अंजू अग्रवाल को सौंपा। कुलपति के नाम संबोधित ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि कुछ महीने पहले डिग्री कॉलेज को कैंपस का दर्जा मिल गया। इसके बावजूद भी आज तक गाइड लाइन जारी नहीं हो पाई। इस कारण छात्र-छात्राएं असमंजय की स्थिति में हैं। इसके चलते कॉलेज में व्यावसायिक कोर्स नहीं आ पा रहे हैं। होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में गणेश कुमार, रुद्र पांडे, कमलेश गड़िया, प्रकाश बाछमी, रवि कोश्यारी, संजय जोशी, दीव्यांशु, अमन, समीर, हिमांशु रौतेला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *