गुलाबराय मैदान का होगा सौन्दर्यीकरण, एसडीएम सदर ने किया मैदान का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित गुलाबराय मैदान का सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए सबसे पहले मैदान की लेबलिंग की जाएगी। जबकि इसके बाद अन्य कार्य किए जाएंगे। शनिवार को राइंका रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य और रेवले कर्मियों की मौजदूगी में एसडीएम सदर ने मैदान का निरीक्षण किया। रुद्रप्रयाग नगर में गुलाबराय मैदान एक मात्र ऐसा मैदान है जहां नगर की सम्पूर्ण सांस्तिक गतिविधियों के अलावा बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं और नियमित खेल होते है किंतु इस मैदान की निरंतर दुर्दशा हो रही है। हाल ही में यात्रा सीजन के के लिए वाहनों का पार्क स्थल बना रहा है जिससे यहां सात महीने वाहन पार्क रहे। जबकि कई बार मैदान में कंकरीट, पत्थरों के गिरने से यहां बच्चों का खेलना काफी कठिन हो रहा है। स्थानीय खेल प्रेमियों और जनता द्वारा प्रशासन से मैदान की सुरक्षा, सौन्दर्यीकरण और बेहतर बनाने की मांग पर अब कार्रवाई शुरू हो रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर शनिवार को एसडीएम सदर अर्पणा ढौंडियाल ने रेलवे कर्मियों के साथ ही राइंका रुद्रप्रयाग के प्रधानाचार्य की मौजूद्गी में मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे और अन्य संस्थाओं ने सीएसआर मद से मैदान के सौन्दर्यीकरण की सहमति दी। एसडीएम अर्पणा ढौंडियाल ने बताया कि इसी सप्ताह मैदान की सौन्दर्यीकरण की दिशा में कार्य शुरू किए जाएंगे। पहले चरण में मैदान की लेबलिंग की जाएगी। जबकि इसके बाद अग्रिम कार्य किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *