गुलदार के हमले से घायल युवक की आर्थिक मदद को आगे आए लोग

Spread the love

पिथौरागढ़। चंडाक के धारापानी क्षेत्र में गुलदार के हमले से घायल हुए युवक की आर्थिक मदद के लिए लोग आगे आए हैं। हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा और स्थानीय स्तर पर लोग पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सहयोग राशि जुटा रहे हैं। नगर के चंडाक धारापानी में बीते रोज गुलदार के हमले से घायल ललित मोहन जोशी का इलाज हल्द्वानी के बेस अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय निवासी त्रिभुवन जोशी ने बताया कि घायल युवक की मालीहालत ठीक नहीं है। कहा बीते छह माह से युवक घर पर बेरोजगार बैठा है। कहा पीड़ित परिवार की मदद के लिए सहयोग राशि एकत्र की जा रही है। उन्होंने इस काम के लिए लोगों से आगे आने की अपील की है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र चिलकोटी ने बताया कि घायल युवक की मदद के लिए हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा आगे आए हैं। बताया कि उन्होंने घायल युवक के इलाज के लिए हरसंभव मदद करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *