गुलदार के हमले से घायल युवक की मदद को दवा प्रतिनिधियों ने बढ़ाए हाथ

Spread the love

पिथौरागढ़। चंडाक के धारापानी क्षेत्र में गुलदार के हमले से घायल हुए युवक की आर्थिक मदद के लिए दवा प्रतिनिधियों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। संघ के सदस्यों ने चंदा एकत्र कर पीड़ित युवक के खाते में 12हजार 500 की धनराशि डाली है। उन्होंने घायल युवक की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अन्य लोगों से भी मदद को आगे आने की अपील की है। दवा प्रतिनिधि संघ के अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि गुलदार के हमले से घायल युवक को वन विभाग ने महज 15 हजार मुआवजा दिया है। जबकि युवक की दो सर्जरी होनी है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के लिए युवक का इलाज करा पाना संभव नहीं है। उन्होंने अन्य लोगों से भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व घास काटते समय गुलदार ने हमला कर ललित को गंभीर से घायल कर दिया था। वर्तमान में हल्द्वानी में उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *