गुलदार ने हमला कर तीन बकरियों को मार डाला

Spread the love

नई टिहरी(। जंगल में चुगान करने के दौरान गुलदार ने तीन बकरियों को मार डाला। इस दौरान बकरी पालक खुद भी चोटिल हो गया। इस घटना के बाद डागर खर्क क्षेत्र के गांवों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। बीते मंगलवार को ग्राम सभा डागर खर्क के राजेंद्र सिंह पुंडीर और उनका बेटा धीरेंद्र सिंह बकरियों को चराने के लिए जंगल में ले गए थे। शाम 4 बजे के लगभग झांडियों में छुपा गुलदार बकरियों पर झपट पड़ा। मौके पर तीन बकरियों को निवाला बना डाला। इस दौरान राजेंद्र सिंह ने बकरियों को बचाने का प्रयास किया जिससे वह चोटिल हो गया। श्रीदेव सुमन अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। ग्राम प्रधान दिलीप सिंह पुंडीर की सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे। बीडीसी सदस्य संदीप पुंडीर, प्रमोद सिंह पुंडीर, राम सिंह ने वन विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग। क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *