गुलदार ने व्यक्ति पर किया हमला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुलदार आये दिन लोगों पर हमला कर रहा है। गुलदार अभी तक कई लोगों को निवाला भी बना चुका है। अब गुलदार ने जिले के खरकोटा गांव में नेपाली मूल के एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
मंगलवार को नागदेव पौड़ी रेंज के तहत गडोली खंडाह मोटर मार्ग पर स्थित खरकोटा गांव में मंगल सिंह रौथाण के पॉली हाउस में पानी लगा रहे नेपाली मूल के व्यक्ति 45 वर्षीय महेश थापा पर गुलदार ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि महेश थापा की नजर घात लगाए गुलदार पर पड़ गई और उसने शोर मचाते हुए गुलदार से बचने का प्रयास किया, लेकिन गुलदार ने उसके कान हाथ और पांव में खरौंच लगाते हुए उसे घायल कर दिया गया। महेश थापा को जिला अस्पताल लाकर उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया। बताया कि घटना में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *