गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए लगाई गश्त, नहीं दिखा गुलदार

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में अपने दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार को टेंकुलाइज करने के लिए हरिद्वार डिवीजन व राजाजी नेशनल पार्क से पौड़ी आई वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञों की टीम ने बीती रविवार की रात को गश्त अभियान चलाया लेकिन विशेषज्ञों की टीम को गुलदार कहीं भी नजर नहीं आया। जिससे गुलदार व उसके शावक ट्रेंकुलाइज नहीं हो पाए। गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वन विभाग ने 4 टीमें बनाकर गश्त की थी। पौड़ी जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में बीती 16 फरवरी से एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। शहरीक्षेत्र में गुलदार दिखने के बाद से ही वन विभाग ने जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में पिंजरा लगाने के साथ ही ट्रेप कैमरे लगाए हैं। साथ ही लगातार गश्त भी की जा रही है। वन विभाग ने गुलदार को टेंकुलाइज करने के लिए राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व हरिद्वार डिवीजन से डा.अमित ध्यानी को बुलाया है। इन वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सकों ने बीती रविवार की रात को 4 टीमें बनाकर गुलदार व उसके शावकों को टेंकुलाइज करने के लिए गश्त लगाई लेकिन गुलदार कहीं भी नजर नहीं आया।वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व डा.अमित ध्यानी ने बताया कि गुलदार को टेंकुलाइज करने के लिए गश्त की गई लेकिन गुलदार नहीं दिखा। कहा कि शहर में जगह-जगह उगी झाड़िया व जगह-जगह फैले कूड़े से गुलदार को भोजन मिल जाता है। जिससे गुलदार झाड़ियों में रहने लगता है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास कूड़ा न फैलाने व झाड़ियों को साफ करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *