रुद्रप्रयाग : केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े गंगतल-बेंजी मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक गुलदार मृत मिला। मार्ग से गुजर रहे वाहन चालक विनोद कुमार ने गुलदार को अचेत अवस्था में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी एचएस रावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में गुलदार की मौत गिरने के कारण होना प्रतीत हो रही है। अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। (एजेंसी)