स्कूटी सवार पर झपटा गुलदार, भागकर बचाई जान

Spread the love

बागेश्वर()। बाजार से घर को लौट रहे एक स्कूटी सवार युवक पर गुलदार ने झपट मारा। स्कूटी सवार ने बमुश्किल भागकर जान बचाई। इससे क्षेत्र में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों के बाद अब नगर क्षेत्र में भी गुलदार का आतंक बढ़ गया है। आए दिन गुलदार नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर दिख रहा है। रविवार देर शाम रवि सिंह बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी गैस गोदाम वाली सड़क पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बमुश्किल स्कूटी भगाकर अपनी जान बचाई। इस घटना से नगर क्षेत्र में दहशत है। टीटबाजार क्षेत्र में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। शाम होते ही व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर दे रहे हैं और लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। नगर के लोगों ने वन विभाग से नियमित गश्त करने और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर बैजनाथ के वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि गुलदार के आतंक को देखते हुए वन विभाग नियमित गश्त कर रहा है। उन्होंने लोगों से अकेले में इधर-उधर न जाने और बच्चों को भी अकेले न भेजने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *