रुड़की()। खेत में ट्रैक्टर चला रहे किसान पर सोमवार सुबह गुलदार ने हमला कर दिया। किसान ट्रैक्टर पर सवार था। इसके चलते किसान की जान बच गई लेकिन गुलदार के पंजे लगने से वह घायल हो गया। किसान का सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। कलियर थाना क्षेत्र के रांघड़वाला गांव निवासी किसान सन्नी सोमवार सुबह ट्रैक्टर से खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बराबर के एक खेत से गुलदार निकलकर आया। इससे पहले किसान कुछ समझ पाता, गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में किसान गुलदार की चपेट में नहीं आया लेकिन उसकी गर्दन पर गुलदार के पंजे लगे।