जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में गुलदार की दहशत कम नहीं हो रही है। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के गजल्ड गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। गजल्ड गांव में लगाएं गए कैमरा ट्रैप में गुलदार कैद हुआ है, लेकिन झांड़िया अधिक होने की वजह से गुलदार शूटर के निशाने पर नहीं आया। लगातार गुलदार के सक्रिय होने की वजह से ग्रामीण दहशत में है। शुक्रवार को गुलदार को शूट करने के लिए वन विभाग ने मचान को भी शिफ्ट किया है। वहीं गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी सहारा लिया गया है।
बता दें बीती गुरुवार को गुलदार ने गजल्ड गांव में एक व्यक्ति को निवाला बना लिया था। तब से यहां गजल्ड सहित अन्य आस-पास क गांवों में गुलदार की डर बनी है। इस बीच गजल्ड में लगाएं गए कैमरा ट्रैप में गुलदार कैद भी हुआ है। वनाधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर गुलदार ने राजेंद्र को मारा था उसके आस-पास गुलदार आया है। हालांकि झाडियां अधिक होने से गुलदार शूटर के निशाने पर नहीं आया। गुलदार के हमले के बाद गुरुवार को ही शिक्षा विभाग ने प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के 48 स्कूलों को शनिवार तक के लिए बंद किया हुआ है। वहीं 13 आंगनबाड़ी केंद्र भी बाल विकास ने सोमवार तक के लिए बंद कर दिए है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ अभिमन्यु सिंह ने बताया है कि गुलदार पर नजर रखने के लिए गजल्ड में टीमें तैनात है। साथ ही यहां दो शूटर भी तैनात किए गए है। इसके साथ ही यहां एक पिंजरा भी लगाया गया है। विभागीय टीम 24 घंटे गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके साथ ही गजल्ड में महिलाएं चारा पत्ती के लिए जंगल न जाए इसके लिए चारा भी वितरण किया जा रहा है। डीएफओ ने आम लोगों को इस दौरान विशेष सकर्तकता बरतने की अपील की है। कहा है कि जंगल या पैदल रास्तों जहां अधिक झांडियां है वहां कोई भी ग्रामीण अकेले न जाए। सुबह और शाम विशेष सतर्क रहे।