जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी और पोखड़ा में गुलदार की सक्रिय होने से लोगों में गुलदार की दहशत बनी है। गुलदार की दहशत से शाम होते ही लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। बुधवार की रात पौड़ी-कंडोलिया मार्ग पर गुलदार के सड़क पर घूमने से स्थानीय लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है।
वहीं पौड़ी रेंज के कोटी, गजल्ड, ढांढरी तो पोखड़ा रेंज के बगड़ी, देवराडी, मटगल और पोखड़ा आदि गांवों में गुलदार की दहशत जारी है। वन विभाग की टीमें यहां गश्त कर रही है। देवराड़ी, बगड़ी, ढांढरी, कोटी, गजल्ड में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे भी लगाए हैं। लेकिन गुलदार इनमें कैद नहीं हो पाया है। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक उत्तराखंड ने डीएफओ गढ़वाल की रिपोर्ट के बाद पौड़ी के कोटी और ढांढरी में सक्रिय गुलदार को पकड़ने और अंतिम विकल्प के रूप में मारने के लिए परिमशन को भी पंद्रह दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है।