गुलदार के शावक को पकड़ा

Spread the love

बागेश्वर। जिलाधिकारी कार्यालय के पीटे लगे मेहनरबूंगा के जंगल में ग्रामीणों ने एक गुलदार के शावक को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पशुपालन विभाग की टीम से शावक की जांच कराई और उसका उपचार किया। उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह करायत ने बताया कि बुधवार की शाम उन्हें सूचना मिली की जिलाधिकारी कार्यालय के पीटे के जंगल में ग्रामीणों ने एक गुलदार के शावक को पकड़ा है। सूचना के बाद वह वन कर्मियों समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शवक को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद पशुपालन विभाग के डक्टरों ने उसके स्वास्थ्य की जांच की। उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा बताया कि शावक की उम्र ढाई महीने है। संभवतया वह अपने कुनबे से किसी तरह रास्ता भटककर अलग हो गया है। जहां से ग्रामीणाों ने उसे पकड़ा उसके पीटे के जंगल में उसे छोड़ा जाएगा, तांकि वह कुनके साथ पहुंच जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *