खेत में मिला गुलदार का शव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से सटे कोटद्वार के शिवपुर इलाके में मादा गुलदार का शव मिला है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
गुरुवार सुबह मादा गुलदार का शव आम के बगीचे में पड़ा मिला था। बगीचे के मालिक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि गुलदार के गले में चोट के निशान थे। प्रथम दृष्ट्या उसकी मौत आपसी संघर्ष में हुई होगी। मौत के पुख्ता कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *