ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही गुलदार की धमक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: लैंसडौन छावनी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगातार गुलदार की धमक बढ़ रही है। शाम ढलते ही ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलवाने की मांग की है।
लैंसडौन छावनी क्षेत्र के पठानकोट, ईवट लाइन, देवी मंदिर, डिग्गी लाइन, डबराल भवन आदि क्षेत्रों में भी विगत कई दिनों से गुलदार सक्रिय है, जिससे क्षेत्रवासियों में दहशत बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से इलाकों में शाम ढलते ही दो गुलदार दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्रवासियों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है। वहीं, विकासखंड के ग्रामसभा रामागांव के गैर आबाद उस्तन तोक में मादा गुलदार ने एक क्षतिग्रस्त घर को अपना आशियाना बना लिया है। यहां मादा गुलदार ने दो शावकों को जन्म दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मादा गुलदार की सक्रियता के चलते लोग चारा पत्ती के लिए भी नहीं जा पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *