झंडीचौड़ में गुलदार की धमक, गाय को बनाया निवाला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडीचौड़ में गुलदार ने एक गाय को निवाला बना लिया। इससे पशु पालकों में भय का माहौल है।
वार्ड पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि वार्ड निवासी राजेंद्र प्रसाद की गाय पर गुलदार ने गोशाला में ही हमला किया। बताया कि वार्ड नंबर 37 यूपी के जिला बिजनौर से सटा हुआ है और लालढांग रेंज का घना जंगल भी इससे लगा है। कहा कि इस क्षेत्र के लिए नगर निगम में बिजली की लाइन बिछाने का प्रस्ताव रखा गया, ताकि रास्ते में पथ प्रकाश की व्यवस्था हो सके, लेकिन ऊर्जा विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बताया कि नगर निगम की स्ट्रीट लाइट लगी तो हैं मगर गुणवत्ता सही नहीं होने के कारण जल्दी खराब हो जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हाथी सुरक्षा दीवार की भी मांग हो रही है, लेकिन वन विभाग सुनने को तैयार नहीं है। पार्षद सुखपाल शाह ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *