जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए गुमखाल क्षेत्र के व्यापारियों ने तीन दिनों तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। गुमखाल का बाजार अब एक जून को खोला जाएगा।
बाहरी क्षेत्रों से प्रवासियों के तेजी से लौटने के साथ ही पहाड़ में कोरोना वायरस के मामले भी बढ़ रहे हैं। कोटद्वार-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का गुमखाल मुख्य पड़ाव है, इसलिए प्रवासियों के लौटने पर यात्री पानी, समेत अन्य जरूरतों का सामान लेने के लिए बड़ी संख्या में गुमखाल बाजार में रूक रहे हैं। प्रवासियों में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए क्षेत्र की जनता समेत व्यापारियों ने गुमखाल बाजार को बंद करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष तीरथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया कि क्षेत्र का बाजार 29 से 31 मई तक बाजार बंद रखा जाएगा। बंद को सफल बनाने में सभी व्यापारियों ने अपनी सहमति दी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि बंद के दौरान वाहनों के लिए हवा, पंचर की दुकानों को खुला रखा जाएगा।