गुरु नानक देव ने पढ़ाया सामाजिक समरसता का पाठ: सीएम

Spread the love

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी ने हमें सामाजिक समरसता, शांति एवं सौहार्द के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। गुरु नानक जी ने समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने व सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन का अथक प्रयास करने के साथ ही समाज को भी इसका संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *