3 जुलाई को होगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Spread the love

पिथौरागढ़। मड़-सिलौली रोड स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान में एकदिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के जगदीश चंद्र तिवारी ने कहा कि 3 जुलाई को सुबह मंगल आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। संस्थान की ओर से अभाव ग्रस्त बच्चों के लिए मंथन,प्रति संरक्षण ,युवाओं को नशे से मुक्त करने के लिए बोध सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। गुरुपूर्णिमा पर गुरु-भक्ति संगीत,महामंगल आरती,आध्यात्मिक प्रवचन,सामूहिक साधना सत्र आयोजित किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *