गुरु रविदास सामाजिक समरसता के सच्चे संवाहक थे: कर्णवाल

Spread the love

हरिद्वार। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि गुरु रविदास सामाजिक समरसता के सच्चे संवाहक थे। सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए उन्होंने समाज के वंचित कमजोर वर्ग को संबल प्रदान करने का कार्य किया। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करते हुए अखंड भारत को मजबूत किया। इस्लामिक सत्ता के युग में हिंदू धर्म की रक्षा करने का कार्य किया। यह बातें पूर्व विधायक ने गुरु रविदास प्रकट दिवस समारोह के दौरान कही। बुधवार को उत्तरी हरिद्वार मुखिया गली स्थित ललित आश्रम में अखिल भारतीय रविदासीय धर्म संगठन ने गुरू रविदास के 646 वें प्रकट दिवस समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संत निरंजन दास ने कहा कि गुरू रविदास मध्यकाल में भारतीय संत कवि सतगुरु थे। गुरु रविदास ने जात पात का घोर खंडन करते हुए आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर सामाजिक एकता व सद्भाव की रक्षा संभव है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दर्शना, भाजपा पार्षद दल उपनेता अनिरूद्घ भाटी, और देशभर से आये श्रद्घालु अनुययियों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *