गुरुकुल के धरनारत सफाई कर्मचारियों की मांगें मानी

Spread the love

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीते 9 दिनों से चल रहा सफाई कर्मियों का धरना समाप्त हो गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को मानने का आश्वासन पत्र कर्मचारियों को सौंपा। जिसके बाद कर्मचारियों का धरना समाप्त हो गया। सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जमदग्नि और कुलपति रूप किशोर शास्त्री के साथ हुई सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अमीलाल वाल्मीकि की लंबी वार्ता में कर्मचारियों की तमाम मांगों को मान लिया गया। जिसके बाद मौके पर जाकर सांसद प्रतिनिधि और कुलपति ने धरना समाप्त कराया। कर्मचारियों अब आउटसोर्सिंग एजेंसी के अधीन ही नियमानुसार कार्य करेंगे। सुरक्षा गार्ड की नौकरी छोड़ सभी सफाई कर्मी और चपरासी के पद पर लाभ करेंगे। कर्मचारियों का अवकाश अब स्वीकार किया जाएगा। सरकार के नियमानुसार वेतन स्वीकार किया जाएगा। इसके अलावा सभी की सेवा अवधि सरकारी नियमों के अनुरूप होगी। मृतक आश्रित को नौकरी योग्यता अनुसार ही दी जाएगी। आउटसोर्सिंग की व्यवस्था होने तक विवि पर्वतº सेवा पर रखेगा। धरने की अवधि का आधा वेतन विवि प्रदान करेगा। इस दौरान एक सहमति पत्र भी संघ को दिया गया। सफाई कर्मियों ने गुरुवार सुबह से काम पर लौटने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *