तर्क और विवेकसम्पन्न दृष्टि देता है गुरुकुल काँगड़ी विवि रू प्रो़ सोमदेव शतांशु

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी विवि के मानविकी एवं प्राच्य विद्या संकाय के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय छात्र प्रेरणा कार्यक्रम शुरू हुआ। नए प्रवेश लेने वाले छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम दो दिन चलेगा। प्रेरणा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो़ सोमदेव शतांशु ने कहा कि विवि अपने छात्रों को तर्क और विवेक सम्पन्न दृष्टि देता है, ताकि वे सत्य और असत्य में भेद कर सके। प्रो़ शतांशु ने कहा कि छात्रों को यहां के शैक्षणिक परिवेश का लाभ उठाना चाहिए। समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष और डीन प्राच्य विद्या संकाय प्रो़ प्रभात कुमार ने कहा कि गुरुकुल विवि में छात्रों को माता-माता और गुरुाण से उाण होने का अवसर मिलता है। छात्र ज्ञान का यज्ञोपवीत धारण कर खुद को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो़ राकेश कुमार ने नव प्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय की परीक्षा प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य वक्ता प्रो़ ब्रह्म देव ने कहा कि मानव अपने परिवेश से सीखता है। सीखने की प्रक्रिया में शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। प्रेरणा कार्यक्रम संयोजक ड़ अरुण कुमार ने कहा कि प्रेरणा कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के साथ संवाद करना है। संचालन ड़ हिमांशु पंडित ने किया। इस अवसर पर ड़ बबलू, ड़ भारत, ड़ वेदव्रत, ड़ सुनील, ड़ दीनदयाल, ड़ अजीत तोमर, ड़ दीपक, ड़ मनोज चौहान, ड़ नवीन पंत,ड़ अनुज, ड़ विपिन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *