गुरुरानी बने राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के संयोजक

Spread the love

पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त संयोजक दिनेश गुरुरानी के पिथौरागढ़ पहुंचने पर निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह निगम कर्मचारियों की समस्याएं एक मंच से उठाएंगे। सोमवार को संयोजक बनने के बाद दिनेश गुरुरानी पिथौरागढ़ पहुंचे। उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार निगम कर्मचारियों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार करती है। कोई शासनादेश जारी होता है तो पहले राज्य कर्मचारियों को उसका लाभ मिलता है। उसके बाद उस लाभ को लेने के लिए निगम कर्मचारी आंदोलन करते हैं। जिसके बाद वह निगम में लागू होता है। सरकार को शासनादेश के तहत राज्य कर्मचारियों और निगम कर्मचारियों को सुविधाएं दे। जबकि निगम कर्मचारियों ने कोविड-19 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमें कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम व परिवहन निगम के कर्चारियों ने दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारियों को समय पर वेतन दिलवाया जाएगा। साथ ही सेवानिवृत्त होने के बाद कम से कम 10 हजार पेंशन दिलवाने की कोशिश की जाएगी। इस अवसर पर स्वागत करने वालों में कर्मचारी नेता मनोहर जेठी, कैलाश पंत, उमेद सिंह बिष्ट, नीरज जोशी, बीडी नियोलिया, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, दिवाकर ठकुराठी, भूपेश मनौला, त्रिभुवन पुनेठा, जीवन पुनेठा, गिरीश भट्ट, वेद प्रकाश भट्ट, भूपेंद्र धामी, नरेंद्र सिंह, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *