गुरुरानी 27वीं बार केएमवीएन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने

Spread the love

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के चुनाव में दिनेश गुरुरानी को रिकर्ड 27वीं बार अध्यक्ष चुना गया। गुरुरानी ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य केएमवीएन को आगे बढ़ते हुए देखना और कर्मचारियों के हितों की रक्षा ही रहा है। दोहराया कि कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं निगम को निजी हाथों में देने का वह अंतिम सांस तक विरोध करते रहेंगे। निगम के प्रबंध निदेशक विनित तोमर ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। सोमवार को पर्यटक आवास गृह सूखाताल में केएमवीएन कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन संपन्न हुआ। इसमें महासंघ के लिए गुमान सिंह कुमतिया को महामंत्री, दिनेश सांगुडी संयोजक, कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, अमर साह वरिष्ठ उपाध्यक्ष , पीतांबर दुम्का, मंजुल सनवाल, महिमन कफलिया, रमेश पंत, गौतम कुमार, कैलाश आर्य, गणेश चन्याल उपाध्यक्ष, त्रिभुवन पुनेठा, संदीप सहाय, धर्मानंद जोशी, महेंद्र आर्य सचिव, तारादत्त भट कोषाध्यक्ष, वेद प्रकाश भट्ट, संदीप सहाय, दीपक पांडे, सुरेंद्र नेगी, गिरीश भट्ट प्रचार मंत्री, संदीप सहाय व ललित सहाय संगठन मंत्री चुने गए। इस दौरान एक पौधा धरती मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। निगम के एमडी विनित तोमर ने कहा कि उनकी कोशिश है कि निगम को किसी तरह घाटे से निकालकर एक उत्ष्ट संस्थान बनाया जाए। यह काम बिना कर्मचारियों के सहयोग के संभव नहीं हो सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी बिंदुओं का बैठकर समाधान निकाला जाएगा। इस दौरान कर्मचारी संघ से जुड़े सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *