पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए गुरुरानी सम्मानित

Spread the love

नैनीताल। प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी ने बीते दिवस देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में केएमवीएन में कार्यरत दिनेश गुरुरानी को पर्यावरण क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए एसडीजी गोलकीपर अवर्ड से सम्मानित किया गया। देहरादून से लौटकर दिनेश गुरुरानी ने उन्हें सम्मान दिए जाने की जानकारी दी। केएमवीएन के पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में प्रबंधक के पद कार्य कार्यरत गुरुरानी संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने बताया 2005 से पर्यावरण के क्षेत्र में हिमालय बचाओ अभियान व एक पौधा धरती मां के नाम की शुरुआत की। सबसे पहले कैलाश मानसरोवर यात्रियों को स्वच्छता कार्यक्रम से जोड़ा। पिथौरागढ़ आवास गृह के सामने पड़ी बंजर भूमि पर मानसरोवर यात्री वाटिका बनाई। साहसिक खेलों के प्रशिक्षण ले रहे छात्रों को नदियों के तटों की सफाई अभियान से भी जोड़ा। हिमालय बचाओ अभियान के तहत एक लाख से ज्यादा लगों से शपथ रजिस्टर भरवाए। आदि कैलास जाने वाले यात्रियों के एक यात्रा दल को पांच पौधे देकर पौधरोपण करवाया। पिथौरागढ़ से घाट तक 32 किमी मार्ग पर मेरा परिवार मुहिम चलाकर पौधरोपण कराया। इसमें तत्कालीन एमडी व वर्तमान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अहम् भूमिका रही है। वह अपनी सफलता को माता लीलावती गुरुरानी, पिता तारा दत्त गुरुरानी और पत्नी निरंजना गुरुरानी समेत शुभचिंतकों के सहयोग व आशीर्वाद की देन मानते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *