पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्ञान भारती रहा अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मातृ दिवस पर मानपुर स्थित शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि मां की महिमा जन जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है, जिससे वर्तमान पीढ़ी के साथ साथ आने वाली पीढ़ी भी मां का सम्मान करे। मां के बिना संसार की कल्पना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर आयोजित ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल ने पहला, ग्रीनवुड एकेडमी ने दूसरा और आदर्श पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज पहले, बाल विकास पब्लिक स्कूल दूसरे और आदर्श पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में जे पी इंटर कॉलेज पहले, नवयुग पब्लिक स्कूल दूसरे और मदरलैंड अकादमी तीसरे स्थान पर रहा। भाषण प्रतियोगिता में नवयुग पब्लिक स्कूल प्रथम, बाल शिक्षा निकेतन द्वितीय और ग्रीन वुड अकादमी तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *