जिपंस की अनिभव पहल, स्कूली बच्चों के लिए लगाई नि:शुल्क बस

Spread the love

रुद्रप्रयाग : हाल ही में त्रियुगीनारायण जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य चुने गए अमित मैखंडी ने अभिवन पहल करते हुए करीब 35 स्कूली छात्र-छात्राओं को एक महीने तक निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई है। यह सभी बच्चे बडासू से फाटा स्कूल तक आने में 7 किमी. की दूरी पैदल तय करते थे। मैखंडी की इस पहल का समाज में जोरदार स्वागत किया जा रहा है। केदारघाटी के मैखंडा गांव निवासी अमित मैखंडी निरंतर समाज सेवा करते रहे हैं। इस बार उन्होंने स्कूली बच्चों को सबसे बड़ी राहत दी है। अमित मैखंडी ने बताया कि बहुत समय से स्कूली बच्चों को पैदल जाते देखकर मन दुखी होता था। बरसात में रास्ते में स्लाइडिंग जोन हैं जहां पत्थर गिरते रहते हैं। बच्चे बारिश में भीगकर स्कूल पहुंचते हैं। सड़क मार्ग से 7 किमी. की दूरी तय करने के लिए उन्हें वाहन नहीं मिल पाते हैं इसलिए सुबह 5 बजे घर से निकलकर किसी तरह स्कूल पहुंचते हैं। इस समस्या को देखते हुए क्षेत्र के करीब 35 बच्चों को बस में निशुल्क एक महीने बरसाती सीजन में यह सुविधा दी है। हालांकि बाद में सरकार और प्रशासन से बच्चों को सुविधा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। इधर, इस बस सेवा शुरू करने के लिए मैखंडी ने एक महीने के लिए बस स्वामी को करीब 80 हजार का भुगतान भी कर दिया है। बुधवार से बच्चे जब बस सेवा से स्कूल और घर आए तो उन्हें काफी सुविधा मिली। उन्होंने उत्साहित मन से मैंखडी का आभार जताया। वहीं क्षेत्र में भी उनकी इस पहल का स्वागत किया जा रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *