आदतन अपराधी जावेद उर्फ अंडा छह माह के लिए जिला बदर

Spread the love

विकासनगर()। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने क्षेत्र के एक आदतन अपराधी को गुण्डा अधिनियम के तहत छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। आरोपी को सख्त हिदायत दी गई है कि वह निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करें। आरोपी के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि जावेद उर्फ अंडा (38) निवासी जीवनगढ़, कोतवाली विकासनगर एक आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को भेजी गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने उसे छह माह के लिए जनपद से बाहर करने के आदेश जारी किए थे। बताया कि आदेश के बाद गुरुवार को आरोपी को डाकपत्थर बैराज के पास खोदरी बॉर्डर तक ले जाकर जनपद की सीमा से बाहर कर दिया। साथ ही उसे सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित अवधि तक वह देहरादून जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि इस पूरी कार्रवाई की सूचना हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी दे दी गई है, ताकि आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *