26 से शुरू होगी हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा: धीरेंद्र प्रताप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आयोजित की जाएगी। प्रियंका गांधी इस यात्रा की शुरुआत करेंगी। यात्रा को सफल बनाने को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।
पौड़ी जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारत जोडो यात्रा के सफल संचालन के बाद अब प्रदेश में 26 जनवरी से 26 मार्च तक इस यात्रा का आयोजन प्रदेश में किया जाएगा। कहा कि इस यात्रा के तहत विशेष फोकस नौजवानों पर रखा जाएगा। यात्रा के तहत सभी जिलो, ब्लाकों में कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर बेरोजगारी, महंगाई आदि के मुद्दे जनता के सामने रखेंगे। कहा कि सरकार जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव और हल्द्वानी के वनभूलपुरा प्रकरण को लेकर गंभीर नहीं है। जोशीमठ मामला एक आपराधिक लापरवाही है। कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ जाने के बदले दिल्ली जाने में लगे हुए है। अंकिता के पिता द्वारा शासकीय अधिवक्ताओं पर आरोपियों के केस लड़ने के मामले में धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि इस मामले में चीफ जस्टिस से लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सरकारी वकीलो पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। कहा कि किरन नेगी व अंकिता हत्याकांड मामले में कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, युद्धवीर सिंह रावत, राहत हुसैन, भरत सिंह, कमला रावत, डा.ऋतु सिंह, वीरप्रताप सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *