दिखावा है कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को मात्र दिखावा बताया है।
यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के नेता सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक दूसरे पर टिप्पणी करते हुए भाषाओं की सीमा लांघ जाते हैं, वह पार्टी हाथ से हाथ जोडने की बात करती हो तो यह दिन में सपने देखने समान लगता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के शासनकाल में किये गए जनविरोधी कार्यों को भली भांति जानती है और यह भी जानती है कि उत्तराखंड में कांग्रेस के शासन काल में किस तरह से भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश में व्याप्त था। अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए कांग्रेस के नेता जनता के हितों को दरकिनार कर देते थे। कहा कि अब कांग्रेस की इस प्रकार की यात्रा महज केवल दिखावे के अलावा कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *