27 जनवरी को कोटद्वार में निकलेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

Spread the love

यात्रा की सफलता को पदाधिकारियों ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कांग्रेस की ओर से 26 जनवरी को कोटद्वार में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुट होने का संकल्प लिया।
गुरुवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक बारात घर में बैठक का आयोजन किया गया। जिला संगठनिक कोटद्वार के प्रभारी नवीन जोशी ने कार्यत्र्तओं व पदाधिकारियों को यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के साथ ही अब हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान कांग्रेस जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाएगी। कहा कि आज भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में जनता को कांग्रेस ही एक बेहतर विकल्प के रूप में दिखाई दे रही है। पूर्व कांबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यत्र्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। बैठक में दुगड्डा, यमकेश्वरी, रिखणीखाल, द्वारीखाल से पहुंचे कार्यकत्र्तओं व पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, अनुकृति गुसाईं, गीता नेगी, जसवीर राणा, विजय नारायण, रंजना रावत, माधव अग्रवाल, नईम अहमद, आशा चौहान, बीना नेगी, सोनिया नेगी, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *