हल्द्वानी(। ग्राफिक एरा भीमताल परिसर में गुरुवार को वर्कशॉप कम हैंड्स ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर और ग्रामीण कार्य विभाग उत्तराखंड के मुख्य अभियंता अनिल कुमार गुप्ता निधि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने और विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संसाधनों और आधुनिक सुविधाओं का उपयोग करने की अपील कि। कार्यशाला के पहले दिन तकनीकी सत्र आयोजित किया गया पहले दो सत्रों में नागेंद्र सिंह ने ऑटोकैड सॉफ्टवेयर के इंटरफ्रेंस, मूल कमांड और 2 डी ड्राइंग तकनीक का प्रशिक्षण दिया।