आग से जंगल बचा रहे हंस फाउंडेशन के फायर फाइटर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : हंस फाउंडेशन द्वारा वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना के अंतर्गत ग्राम स्तर पर चयनित फायर फाइटर वन क्षेत्र में लगी आग को बुझाने में जुटे हैं। अभी तक इन फायर फाइटरों ने तीन बार अपने जंगलों को जलने से बचा लिया है। ये फायर फाइटर जंगलों को आग से बचाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को वनों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रहे हैं।
जंगलों की आग धीरे-धीरे बेकाबू हो रही है। वन महकमे के पास मैन पॉवर की भी कमी दिख रही है। हालांकि आग ऐसे स्थानों पर भी लग जाती है जहां सारे संसाधन भी काम नहीं आते है। वहीं ब्लाक द्वारीखाल के ग्राम सिराई के जंगलों में आग लगने पर इस गांव की फायर फाइटर महिलाओं ने जंगल की आग पर काबू पाया। हंस फाउंडेशन द्वारा चयनित ग्राम सिराई के फायर फाइटरों ने बताया कि अभी तक इस फायर सीजन में उनके वन क्षेत्र में तीन बार वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी है, जिसे फायर फाइटरों द्वारा सक्रियता के साथ समय रहते बुझा दिया गया । साथ ही ग्रामीणों को सामुदायिक सहभागिता से अपने वनों को बचाने के लिये जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। ग्राम सिराई के फायर फाइटर संगीता देवी, कुसुम देवी, रजत बड्थवाल, आशीष कुमार व सांभवी देवी आदि का कहना है कि जंगलों को आग से बजाए रखना जरूरी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *