हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट का निधन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट (टेगू भाई) का निधन हो गया। उनके निधन पर बार एसोसिएशन सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। कहा कि समाज हित में दिए गए पदमेंद्र सिंह बिष्ट का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय पंत की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में पदमेंद्र सिंह बिष्ट को मृदुभाषी समाजसेवी बताया। कहा कि हंस फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी के रूप में उन्होंने समाज के दबे कुचले लोगों की सेवा की है। कहा कि वे विगत कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के एक चिकित्सालय में चल रहा था, जहां बुधवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वक्ताओं ने कहा कि पदमेंद्र सिंह बिष्ट का समाज के हर व्यक्ति से जुड़ाव रहा। वे हर समय समाज के हर वर्ग की सेवा करते रहते थे। कहा कि उनके निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है। इस मौके पर प्रवेश रावत, अरविंद वर्मा, विकास कुमार सागर, अविरल पंत, कुंवर सिंह आर्य, रविंद्र जजेड़ी, मंयक जखमोला, कुलदीप बिष्ट, प्रिंस भाटिया, शोभा बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *