सिद्धबली में धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : छ: अप्रैल को श्री सिद्धबली मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। मंदिर में विशेष पूजन के साथ भजन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मंगलवार को मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। श्री सिद्धाबली मंदिर समिति के अध्यक्ष जेपी ध्यानी ने बताया कि छ: अप्रैल को सुबह पांच बजे पिंडी महाभिषेक किया जाएगा। साढ़े सात बजे महायज्ञ होगा। सुबह आठ बजे नजीबाबाद रोड से मंदिर परिसर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रात: दस बजे गायक पवन गोदियाल व कविता गोदियाल मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *