घाट का पुननिर्माण होने पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा शारदानाथ घाट के पुननिर्माण के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट स्वीकृत कराए जाने व घाट के कार्यों का शिलान्यास करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने खुशी जताई। महिला मोर्चा ने गोला पार्क में मिष्ठान वितरण किया।
मोर्चा की अध्यक्ष अंजना डोभाल के नेतृत्व में महिलाएं मंगलवार को देर सायं गोला पार्क में एकत्रित हुईं। महिला कार्यकर्ताओं ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि श्रीनगर विधानसभा में बड़े स्तर पर विकास कार्य हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंत्री डा. रावत व मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी भी की। इस मौके पर अनुसूया पटवाल, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, पूजा गौतम, ऊषा कंडारी, राजी पुरी, मीना असवाल, कमला पंवार, उमा गुनसोला, आशा फरासी आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *