चौरास परिसर में सीयूईटी केंद्र बनाने पर जताई खुशी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल। विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही सीयूईटी प्रवेश परीक्षा का गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को परीक्षा केंद्र बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने खुशी जाहिर की है। इस वर्ष गढ़वाल विवि को सीयूईटी परीक्षा केंद्र न बनाएं जाने छात्रों में रोष व्याप्त था। छात्रों की मांगों को देखते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से वार्ता कर श्रीनगर को सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की थी। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने छात्र हितों को देखते हुए शिक्षा मंत्री से वार्ता करते हुए श्रीनगर में सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया था,जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को सीयूईटी परीक्षा केंद्र बनाया है। अब छात्रों को सीयूईटी परीक्षा केंद्र के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,छात्रसंघ पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *