प्रतियोगिता में खुशी रही अव्वल

Spread the love

राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में आयोजित की गई प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज पानी की छात्रा खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ.सुरेंद्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावत, प्रशासनिक अधिकारी केवल सिंह नेगी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के साथ विद्यालय में होने वाली अन्य प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने गरीब व असहाय परिवार के बच्चों को पढ़ाई के लिए हर संभव मदद करने का भी आश्वसान दिया। आयोजित संगोष्ठी का विषय सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान, चुनौतियां और संभावनाएं रखा गया था। प्रतियोगिता में 32 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के डॉ. विक्रम सिंह रावत, राकेश सिंह नेगी, सुनीता नैथानी ने बताया कि प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज पाली की छात्रा खुशी ने प्रथम, राजकीय उच्चतर विद्यालय देवीखेत की छात्रा प्राप्ति द्वितीय व राजकीय उच्चतर विद्यालय चैलूसैण की छात्रा मिताली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *