प्रो़ पंत के कुलपति बनने पर खुशी

Spread the love

नैनीताल। कुविवि डीएसबी परिसर नैनीताल के पूर्व छात्र रहे प्रो़राजीव मोहन पंत के असम केंद्रीय विवि सिलचार में कुलपति बनने कुविवि शिक्षक संघ से जुड़े प्राध्यापकों समेत कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त की है। आयरपाटा निवासी प्रो़राजीव मोहन पंत ने डीएसबी परिसर नैनीताल से वर्ष 1980 में अध्ययन किया। वह बिरला इंस्टीट्यूट भीमताल में लेक्चर व नर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट अफ साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर रहे। प्रो़पंत नेशनल इंस्टीट्यूट अफ रूरल डेवलपमेंट में निदेशक भी रह चुके है। उन्हें असम केंद्रीय विवि सिलचार में वाइस चांसलर नियुक्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से कुविवि गौरवांवित हुआ है। कूटा अध्यक्ष प्रो़ललित तिवारी, ड़ विजय कुमार, ड़ सुहैल जावेद, ड़ दीपिका गोस्वामी, ड़ दीपक कुमार, ड़ पैनी जोशी, ड़ प्रदीप कुमार, ड़ सीमा चौहान, ड. गगन होती, ड़ रीतेश साह, ड़ युगल जोशी, ड़ ललित मोहन खुशी व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *