हर दंगे के पीछे बीजेपी का हाथ होता है: मोहानिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहानिया ने कहा कि देश में होने वाले हर दंगे के पीछे भाजपा का हाथ होता है। भाजपा दंगों से राजनीतिक फायदा लेती है। जब भी देश में सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल रहता है तो इसका नुकसान भाजपा को होता है। मोहानिया ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा व आप के बीच मुकाबला होगा। कांग्रेस कहीं भी मुकाबले में नहीं है।
बुधवार को पौड़ी में आम आदमी पार्टी के मंडलीय कार्यालय का उदद्याटन हुआ। इस दौरान मौजूद दिल्ली के विधायक व उत्तराखंड प्रभारी दिनेश मोहानिया ने कहा कि उत्तराखंड में आप को उम्मीद से अधिक समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा व आप के बीच ही मुकाबला है। आप में जल्द ही एक मंत्री व चार विधायक शामिल हो रहे हैं। जिनमें एक विधायक कांग्रेस पार्टी का है। मोहानिया ने कहा कि जिन मुद्दों पर आप ने दिल्ली में चुनाव लड़ा वहीं मुद्दे उत्तराखंड में भी होंगे हालांकि यहां कार्यप्रणाली दूसरी होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ल्ी की विधानसभा देश में सबसे युवा विधानसभा है। उत्तराखंड में भी युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान आप युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी, मनोहर लाल पहाड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *