कोविड टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान-2 शुरू

Spread the love

 

चमोली। कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए चमोली जनपद हर घर दस्तक अभियान-2 शुक्रवार से शुरू हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड़ एसपी कुड़ियाल ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के पहले दिन घर-घर जाकर 982 लाभार्थियों को प्रिकशन डोज, 145 लाभार्थियों को द्वितीय डोज तथा दो लाभार्थियों को प्रथम डोज सहित कुल 1129 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के लिए जनपद में 83 मोबाइल टीमों के माध्यम से वैक्सीनेशन किया गया। यह अभियान शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति तक चलेगा। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। कोविड से सुरक्षा हेतु प्रत्येक व्यक्ति अपना व अपने परिवार के सदस्यों का कोविड वैक्सीनेशन निर्धारित समय पर अवश्य पूर्ण करवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ड़ एमएस खाती ने जानकारी दी कि जनपद में प्रथम डोज कोविड टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा चुका है। प्रथम डोज 320280 लोगों के सापेक्ष 312647 लोगों को द्वितीय डोज तथा 37592 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के तहत प्रिकॉशन डोज के साथ ही द्वितीय डोज से टूटे लोगों का वैक्सीनेशन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *