जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारती दलित साहित्य अकादमी गढ़वाल मंडल की ओर से आचार्य हर प्रसाद शास्त्री को महात्मा ज्योतिबा फूले स्मृति सम्मान दिया गया। इस दौरान सदस्यों ने समाज क्षेत्र में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलीय अध्यक्ष डा. सुरेंद्र लाल आर्य ने किया। उन्होंने कहा कि आचार्य हर प्रसाद शास्त्री ने समाज क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान दिया है। उन्होंने लोगों को शास्त्री के जीवन परिचय से अवगत करवाया। हर प्रसाद शास्त्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले को महान समाज सुधाकर, विचारक, समाजसेवी व क्रांतिकारी रहे है। कहा कि उन्हें उनकी स्मृति में सम्मानित किया जाना गर्व की बात है। कहा कि उन्होंने नारी शिक्षा की शुरूआत अपनी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फूले के साथ बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोला। 1873 में उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की। उन्होंने छूआछूत व जाति प्रथा का कड़ा विरोध किया व वंचित, शोषित, उपेक्षित समाज में समता, सम्मान व स्वाभिमान का नया प्रकाश फैलाने का काम किया। इस मौके पर प्रमोद कुमार चौधरी, जीवन मैसी, अनुज कुमार चौधरी, सतीश कुमार, बीर सिंह, सरोज देवी, सपना, शूरबीर खेतवाल, मोहन भारती आदि मौजूद रहे।