एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की मदद कर हरा सर्वोदय फाउंउेशन

Spread the love

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया फाउंडेशन की नई इमारत का उद्घाटन
जयन्त प्रतिनिधि।
मुंबई: सर्वोदय फाउंडेशन की स्थापना पद्मश्री डॉक्टर अनुराधा पौडवाल द्वारा की गई थी। यह फाउंउेशन एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की सेवा कर रही है। जिसे हैप्पी इंडियन विलेज के रूप में भी जाना जाता है। वर्तमान में यह संस्था 100 से अधिक एचआईवी पॉजिटिव रोगियों की देखभाल कर रही है।
राज्याल भगत सिंह कोश्यारी ने संस्था के कार्यालय के लिए बनी नई इमारत का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि समाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को अधिक से अधिक लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सर्वोदय फाउंडेशन के कार्याें की भी सराहना की। वर्तमान में अनुराधा पौडवाल की पुत्री कविता पौडवाल, ईम्पेथी फाउंडेशन के प्रवीण व रवि भारती संस्था के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर एचआईवी बच्चों द्वारा देशभक्ति पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय सैनिकों द्वारा अपने देश के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान को प्रेरित करने वाली भावनाओं का एक शानदार प्रदर्शन था। राज्यपाल ने लातूर के एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के लिए कुछ आर्थिक मदद की घोषणा भी की। अनुराधा पौडवाल ने भी भगवान गणेश पर एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया। यह गीत जल्द ही गणेश उत्सव पर रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *