जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं हरक सिंह रावत

Spread the love

-हरक ने भाजपा पर लगाया अपमानित करने का आरोप
-सीएम धामी बोले, भाजपा ने हरक को दिए कई मौके
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित और मंत्रिमंडल से बर्खास्त हरक सिंह रावत आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा ने हरक सिंह रावत को कई मौके दिए हैं। भाजपा परिवारवाद नहीं, राष्ट्रवाद की पार्टी है।
रविवार देर रात भारतीय जनता पार्टी ने हरक सिंह रावत को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साथ ही मंत्रिमंडल से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया था। हरक छह साल पहले मार्च 2016 में आठ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए थे। हरक सिंह रावत ने भाजपा पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, अब भाजपा को हराने के लिए काम करूंगा। हरक सिंह रावत ने बताया कि वे कांग्रेस में शामिल होंगे या जनता के लिए काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *