मसूरी के लिए मंत्री गणेश जोशी ने 15 साल में क्या किया बताएं: हरक सिंह

Spread the love

देहरादून। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को निराशा जनक बताया। कहा कि भले ही एक लाख 11 करोड़ का बजट था जिसमें दस प्रतिशत भी विकास के लिए नहीं था। उन्होंने सवाल पूछा कि मसूरी के लिए मंत्री गणेश जोशी ने 15 साल में क्या किया बताएं मसूरी पहुंचे कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि 90 प्रतिशत बजट नॉन प्लान पर खर्च होता है। दस प्रतिशत स्वास्थ्य, सड़क बिजली पानी, पांच दिन में बजट रखना गंभीरता नहीं है। उत्तर प्रदेश में एक महीना बजट सत्र चलता था। तीस से पैतींस विभाग ऐसे हैं जिन पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी। अगर खानापूर्ति होनी थी व ऐसे ही बजट पास होना था तो यह बेकार है। हर विभाग पर चर्चा होनी चाहिए थी। उन्होंने मसूरी विस सीट से चुनाव लड़ने पर कहा कि वह प्रदेश के कई विधानसभाओं में सक्रिय हैं, हर जगह जा रहे हैं, ऐसे में पार्टी जो आदेश करेगी उसका पालन किया जाएगा। आरोप गलाया कि मसूरी के मंत्री को अपने विभाग के बारे में ही पता नहीं है कि कितना अनाज होना है। कहा कि उन्हें कम से कम अनुमानित तो बोलना चाहिए था। पार्टी कहेगी तो मसूरी से लडूंगा। कहा कि यह सरकार खनन व भू माफियाओं की सरकार है। आरोप लगाया कि पचास प्रतिशत खुला कमीशन का खेल चल रहा है। बाहर के लोग यहां का सर नेम लगाकर वसूली कर रहे हैं। शराब, क्रशर में भारी घपला है। कहा कि इस बार प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है व 2027 में सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने मसूरी में तहसील न बनने पर कहा कि मसूरी में तहसील न बनना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। शिव मंदिर पर बैलीब्रिज अभी वैसा ही है जबकि दूसरा बनाया जाना चाहिए था। नया पुल कब बनेगा पता नहीं। मसूरी के लिए मंत्री जोशी ने 15 साल में क्या किया बताएं। रोपवे की बात सालों से चल रही है, रोपवे बन गया होता तो पर्यटकों को आसानी होती। स्वास्थ्य में आयुष्मान फेल हो गयी हैl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *