दहेज के लिए किया उत्पीड़न तो महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत ससुरालियों ने दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न किया तो महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर के आधार पर ससुराल के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला के अनुसार सुबोध कुमार निवासी गजरौला बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी मीनाक्षी की शादी कोटद्वार निवासी राजन से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति राजन, ससुर मूल चंद्र, सास लीला देवी, ननद हिमानी व देवर सागर दहेज को लेकर मीनाक्षी का उत्पीड़न करने लगे थे। आरोपी मीनाक्षी से मारपीट भी करते थे, जिससे तंग आकर मीनाक्षी ने आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *