चमोली में उत्सव की तरह मनाया गया हरेला पर्व

Spread the love

चमोली। चमोली में हरेला पर्व उत्सव की तरह मनाया गया। इसके साथ ही पौधरोपण अभियान भी शुरू हो गया। पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट के सानिध्य और वन प्रभाग के तत्वावधान में गोपेश्वर केदारनाथ यात्रा के पुराने पैदल पथ के वन पंचायत क्षेत्र गोपेश्वर गांव, गैर पुल स्थित ईको पार्क में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोपेश्वर गांव वन क्षेत्र में पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट , जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी सहित जिले तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरेला पर्व पर पौधरोपण किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने हरेला महोत्सव पर सभी से पौधरोपण करने और उनके संरक्षण के लिए संकल्प लेने की बात कही। बदरीनाथ उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि हरेला पर्व पर इस बार 50 प्रतिशत फलदार एवं 50 प्रतिशत वन प्रजाति के पौधें लगाए जा रहे हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट , पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता डीपी पुरोहित, सभासद नवल भट्ट, केदारनाथ उप वन संरक्षक इन्द्र सिंह नेगी, उप वन संरक्षक एनबी शर्मा, सी डी ओ वरुण चौधरी ,अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
बदरीनाथ में पौधरोपण किया
बदरीनाथ में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। राजकीय नर्सिंग कालेज गोपेश्वर में प्रधानाचार्य ममता कपरवाण के नेतृत्व में सांस्तिक कार्यक्रम और पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय गोपेश्वर में एनएसएस प्रभारी डा़ भालचंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। गोली इंटर कालेज में पौधारोपण पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *