पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है हरेला पर्व : गणेश जोशी

Spread the love

रुद्रपुर। षि एवं षक कल्याण मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पंतनगर के शिवालय मंदिर क्षेत्र में पौधरोपण किया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली, तरक्की, चहुंमुखी विकास और दैवीय आपदाओं के प्रकोप से राज्य और देश को बचाने की कामना की।
जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के संरक्षण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में और पूरी निष्ठा से इस पर्व को मनाना चाहिए। यदि हम सब अब भी पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए सचेत नहीं हुए तो हमारी आने वाली पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के दृष्टिगत हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाना होगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत रहना होगा। कहा कि जलवायु परिवर्तन के चलते मानसून के समय वर्षा न होना और अन्य महीनों में अत्यधिक वर्षा होना साफ दिखाई दे रहा है। इससे फसल चक्र प्रभावित हो रहा है। फसल चक्र प्रभावित होने से हमारे सामने खाद्य संकट जैसी कई समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के सरंक्षण, हरियाली, खुशहाली और उन्नति का पर्व है। हम सबको प्रयास करना होगा कि इस पर्व के मूल भाव पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के संदेश को अन्य राज्यों के लोगों तक भी पहुंचाएं। सभी को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही लगाए गए पौधों की देखरेख करने का भी जिम्मा उठाना चाहिए। इस दौरान डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ विशाल मिश्रा, जीबी पंत विवि के कुलपति ड़मनमोहन चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *