द्गिालीचौड़ में हरेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ

Spread the love

 

चम्पावत। सीमांत द्गिालीचौड़ में दो दिनी हरेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ब्रहम देवता के डोले को मंदिर से बिंडातिवारी खल में लाया गया। सोमवार को हरेला पर्व पर ब्रह्मादेवता की शोभा यात्रा निकलेगी। रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ हरेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पुरोहित प्रकाश चंद्र ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर श्रद्घालुओं को आशीर्वाद दिया। शाम को ब्रह्मदेव मंदिर परिसर से ब्रह्मदेवता का खाली रथ बिंडातिवारी द्गिालीचौड़ के ब्रह्म खल लाया गया। जहां पूजा अर्चना के बाद देवरथ को सजाया गया। देर रात लगी देव गद्दी में देव डांगरों ने अवतरित होकर दर्शन दिए। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची भजन मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। ढुंगाबोरा गांव में भी ब्रह्म देवता के खल में रात्री जागरण हुआ। देव डांगर विद्याधर तिवारी, हरिदत्त तिवारी, टीकाराम तिवारी, रमेश जोशी, कैलाश तिवारी, नवीन तिवारी, नारायण सिंह बिष्ट, रमेश सिंह बिष्ट, प्रधान मोनू बिष्ट, हरि सिंह अधिकारी, हरि सिंह बोरा, कुंदन सिंह, पूरन चंद, केशव राम, पवन कुमार, लक्ष्मण भंडारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *